ऊना। जिला के एक सरकारी स्कूल में महिला प्रधानाचार्य ने क्लर्क पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में सेवाएं दे रहा क्लर्क उन्हें तंग कर रहा है। आते-जाते गाना गाने लग जाता है और देखकर अश्लील हरकतें करता है। प्रधानाचार्य का आरोप है कि क्लर्क पिछले काफी समय से ऐसी हरकतें कर रहा है, जिसको लेकर चेतावनी भी दी थी। महिला प्रधानाचार्य ने इसको लेकर 9 मई को पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन, तब क्लर्क पर मामला दर्ज नहीं हुआ था। लेकिन, क्लर्क की हरकतों से तंग आकर प्रधानाचार्य ने सोमवार देर शाम पुलिस को शिकायत दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।