फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर ने जान गंवाई

विज्ञापन
श्रीकिशुन फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैना। रामजानकी मार्ग पर मौना गढ़वा के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूरी कर घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को तेलियां अफगान निवासी मजदूर श्रीकिश़ुन चौहान (45) मजदूरी करने गया था। वह शाम को काम से वापस पैदल घर आ रहा था। इसी बीच मौना के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गया। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। घायल को जब तक इलाज के लिए ले जाते मौत हो गई। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें