गांवों में हुई मारपीट, पुलिस को गैंगरेप की सूचना
- पोखरभिंडा में दो पक्षों में हुई थी मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में महिला ने गैंगरेप की सूचना दे दी। चलते वाहन में गैंगरेप की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई। जांच के बाद मामला झूठा निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव की एक महिला शनिवार की सुबह सौ नंबर पर महिला ने चलते वाहन में गैंगरेप कर सड़क किनारे फेंक देने की सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। रामपुर कारखाना पुलिस और सौ नंबर पुलिसकर्मी तत्काल गांव पहुंचे। गांव पहुंचने के बाद भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई। जांच में मारपीट की घटना पता चलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने कहा कि गैंगरेप का मामला झूठा निकला। मारपीट की घटना थी। दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया गया है।