फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बघौचघाट। पुलिस के लिए सिरदर्द बने मुन्ना मिश्र गैंग के शूटर विकास सिंह की यूपी सीमा से सटे कटया गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपालगंज के कटया-पकहा मार्ग पर देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के भोरे थाना के लामीचौर गांव निवासी विद्या सिंह का बड़ा बेटा विकास सिंह पर जिले के कई थानों में हत्या, लूट जैसे गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी क्षेत्र के दुकानदारों व आम लोगों में काफी दहशत थी। वह कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्र के गैंग का बड़ा शूटर था। पकहा-कटया मार्ग पर पड़रिया कल्याणपुर गांव के समीप अज्ञात लोगों ने विकास के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। सड़क पर खून से सनी लाश को देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटया एसओ गौतम कुमार ने बताया कि हत्या कारण पता नहीं चल सका है। केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें