फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा

विज्ञापन
- फोटो : डेलीमेल
विज्ञापन
देवरिया। राणा विश्वविजय सिंह के हत्या के मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान अपर जिला जज ने पांच हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायिक अभिरक्षा में लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसमें एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के ठठेरी गली निवासी अंबरीश सिंह के बेटे राणा विश्वविजय सिंह 21 नवंबर 2012 को अपने गांव गोपालगंज के विजयीपुर थानाक्षेत्र के मठिया में किसी काम से गया था। 22 नवंबर को सुबह खून से लथपथ राणा की लाश सदर कोतवाली के पगरा बाजार के समीप मिली। पुलिस इस मामले में पिता की तहरीर पर मठिया गांव निवासी रविप्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, अलाउद्दीन, अंसार, पोषण, वीरेंद्र सिंह और दरोगा रणविजय सिंह और सदर कोतवाली के सुनील मुसहर पर पुरानी रंजिश में हॉकी और बल्ला से मारकर हत्या कर शव फेंकने का केस दर्ज किया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी सुनील मुसहर अभी भी फरार चल रहा है। मंगलवार को अपर जिला जज बुद्धिराम ने पांचों हत्यारोपियों को आजीवन कारावास और दस-दस हजार अर्थदंड की सजा सुनाया। अर्थदंड की आधी रकम राणा के परिवार वालों को दी जाएगी। गौरतलब है कि गोपालगंज के मठिया निवासी आरोपी वीरेंद्र सिंह की विवेचना के दौरान हत्या हो गई थी। इनकी लाश बरहज थानाक्षेत्र के पैना गांव के समीप घाघरा नदी के किनारे मिला था। रणविजय सिंह यूपी पुलिस में दरोगा है। विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने इसका नाम निकाल दिया था। वहीं सुनील मुसहर अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें