फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में सोमवार की शाम एक बालक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दरवाजे पर आने-जाने वाले लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन

भलुअनी गांव निवासी 11 वर्षीय गोविंद पुत्र गुड्डु प्रसाद स्थानीय चौराहे से बाजार कर घर वापस लौट रहा था। वह गांव के करीब ही पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित और तेज ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग जुट गए। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। गोविंद के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हुए हादसे को लेकर सभी आहत थे। परिवार वालों को ढांढ़स बंधाने की जगह लोग अपने आप को नहीं रोक पा रहे थे। परिवार वालों का यही कहना था कि घर के चिराग को काश आज बाजार के लिए नहीं भेजे होते। तो ऐसी स्थिति सामने नहीं आती। उन्हें क्या पता था कि होनी को कौन टाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें