रूपए के विवाद में युवक धीरज की हत्या के बाद सदर कोतवाली में बिलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सिर कटी फोटो को देखकर अपहृत परिवार के सदस्य गुरुवार की देर शाम को कोतवाली पहुंच गए। जहां बेटे की हत्या की बात कहकर हंगामा करने लगे। दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। एकौना थानाक्षेत्र के गांव के रहने वाले धीरज का गांव के एक व्यक्ति से रुपये का लेनदेन चल रहा था। इसे लेकर 23 मार्च को उस व्यक्ति ने धीरज को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद धीरज सदर कोतवाली क्षेत्र के कठिनईया में बहन के यहां रहने लगा। पांच अप्रैल को रुद्रपुर मोड़ के पास से धीरज लापता हो गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन धीरज को खोजने लगे और उसके के अपहरण की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच गुरुवार की शाम को एक व्यक्ति की सिर कटी फोटो विरोधियों ने धीरज के परिजनों के व्हाट्सअप पर भेजा। फोटो देखने के बाद परिवार के सदस्य देर शाम को कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे। शहर कोतवाल ने लोगों को जल्द जल्द सच्चाई का पता लगाने का भरोसा देकर शांत कराया। इस संबंध में शहर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की हत्या के संदेह में परिजन आए हुए थे। समझाकर वापस भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर अभय राय को किया सम्मानित
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय को एनई रेलवे की तरफ से गुरुवार को गोरखपुर में जीएम द्वारा सम्मानित किया गया। इस वर्ष आरपीएफ में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें रेल सुरक्षा सप्ताह पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार आरपीएफ के एक वर्ष के कार्य को देखते हुए दिया जाता है। गुरुवार को एनई रेलवे के जीएम ने इंस्पेक्टर अभय कुमार राय को उनके उत्कृष्टकार्य के लिए पुरस्कृत किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय के साथ ही वाराणसी डिविजन के एएसआई आदित्य प्रकाश, मुख्यालय के दो कांस्टेबल रामअवध और कमलेश कुमार पाण्डेय को यह पुरस्कार दिया गया।