फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
बरहज थाने पहुंचे ठगी के शिकार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। दो जालसाजों ने कुवैत भेजने के नाम पर दो युवकों से करीब चार लाख रुपये की ठगी की है। युवकों को विदेश भेजने के बजाय जालसाज धमकी देने लगे। इससे नाराज युवकों ने जालसाजों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। युवकों ने बताया कि जेवर गिरवी रखने और सूद पर रुपये लेकर जालसाजों को रकम दी गई थी।
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि दिल्ली के दयाल-सार रोड उत्तम नगर वेस्ट स्थित वर्चस्व इंटरनेेेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जो बेरोजगारों युवकों को कुवैत सहित अन्य देशों में भेजने का काम करती है। बताया कि जयनगर और कपरवार के खाली टोला निवासी दो जालसाजों ने इलेक्ट्रीशियन पद के लिए अच्छी पगार पर कुवैत भेजने के लिए वीजा मंगवाया था। दोनों ने भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे गांव निवासी श्रीराम यादव, योगेंद्र पासवान, हरेंद्र यादव, सुनील यादव, मदनपुर थाना क्षेत्र के गनियारी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव, रुदल यादव, कस्बा के कुटिया मुहल्ला कुदरत शेख, मौना-गढ़वा के अमरनाथ यादव आदि से विदेश भेजने के नाम पर 55-55 हजार रुपये लिए। बताया इसी साल 27 जनवरी को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से कुवैत के लिए उड़ान थी। लेकिन 25 जनवरी को ही दोनों जालसाजों ने फोन पर टिकट रद्द होने और कंपनी के भाग जाने की सूचना दी। ठगी के शिकार युवकों का यह भी कहना हैं कि पैसे के लिए दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन दोनों जालसाज पैसा देने से टालमटोल कर रहे थे। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें