ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नाके लगा 108 बुलेट मोटरसाइकिल के चालान, चार इंपाउंड किए
फोटो नंबर-32
कैथल। शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सवारों पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस प्रभारी मनदीप सिह के नेतृत्व में शहर में चार नाके लगाए गए। यह नाके लघु सचिवालय, पिहोवा चौक, चंदाना गेट और जींद बाईपास नाके पर लगाए गए। इन नाकों पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने बुलेट से पटाखे छोड़ने वाले चालकों और यातायात नियम तोड़ने वाले मोटरसाइकिल चालकों के चालान काटे गए। एसएचओ मनदीप सिह ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के निर्देशों के तहत शहर में नाके लगाए गए थे। एसएचओ ने बताया कि अभियान के तहत करीब 150 चालान काट गए है। जिसमें से 108 चालान बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के है। उन्होंने बताया बिना कागजों के बुलेट को दौड़ाने वाले चार चालकों से बुलेट इंपाउंड की गई है। सभी चालानों में से 20 चालान पटाखे छोड़ने, बिना कागजात 12 व बाकी अन्य खामियों पर चालान किए गए है। इस मौके पर एएसआई ऋषि, भीम सिह, मदन, बलिंद्र, एचसी रणधीर, प्रदीप व सुधीर सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।