भटनी। वाराणसी भर्ती में जा रहे युवकों ने भटनी स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस का चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ ने सात युवकों को पकड़ लिया। इससे नाराज सैकड़ों युवकों ने आरपीएफ पोस्ट पर हंगामा करने लगे। पकड़े गए ने साथी को साथ लेकर चले गए। बुधवार शाम आरपीएफ ने सात नामजद व 150 अज्ञात युवकों पर चेन पुलिंग करने का केस दर्ज किया है। वाराणसी में आर्मी की भर्ती चल रही है। गुरुवार को देवरिया की भर्ती है। इसमें भाग लेने के लिए जिले से भारी संख्या में युवक जा रहे हैं। बुधवार दोपहर को आम्रपाली एक्सप्रेस जब देवरिया पहुंची तो सैकड़ों युवक ट्रेन में चढ़ गए। वाराणसी जाने के लिए उन्हें भटनी उतरना था। ट्रेन जब भटनी नहीं रुकी तो युवक चेन पुलिंग कर उतर गए। आरपीएफ ने चेन पुलिंग के आरोप में देवरिया के अरुण, धीरज, गौरव, विपुल, आनंद, अभिमन्यु, अंगद पटेल को पकड़ लिया। इससे नाराज युवकों ने आरपीएफ पोस्ट पर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख आरपीएफ ने सातों युवकों को छोड़ दिया। शाम को आरपीएफ ने सात नामजद व 150 अज्ञात युवकों पर चेन पुलिंग करने का केस दर्ज किया है।