फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, सात घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देवरिया। ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में बरातियों से भरी एक बोलेरो पलट गई। चालक समेत सभी सातों सवार को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बैदौली गांव से एक बरात मंगलवार को गोरखपुर गई थी। गांव निवासी संतोष 18 पुत्र योगेंद्र शर्मा, पीयूष 10 पुत्र चुम्मन शर्मा, गीता 45 पत्नी दयाशंकर, राहुल 35 पुत्र कमलेश, रामअशीष 45 पुत्र चिरंजीव, सुदर्शन 38 पुत्र राहुल बुधवार की सुबह एक ही बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे। बोलेरो थानाक्षेत्र के ही अहिरौली बघेल गांव निवासी रामाज्ञा 55 चला रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे सलेमपुर रोड में सब्जी मंडी के पास एक ई-रिक्शा चालक को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी सवार जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सहयोग कर सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें