फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
दीपक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। थानाक्षेत्र के धुस देवरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका शव मोड़ पर गड्ढे में पाया गया। भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाक्षेत्र के कंठीपट्टी निवासी वृद्धिचंद्र का बेटा दीपक भारती (30) गुरुवार को किसी काम से देवरिया आया था। देर रात वह बाइक से घर कंठीपट्टी जा रहा था। धुस देवरिया गांव के मोड़ के पास किसी वाहन की चपेट में आने से वह गड्ढे में गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह गांव के लोग उस ओर गए तो शव देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के आधार पर परिजनों को अवगत कराया। इस मामले में पुलिस ने दीपक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। बताते हैं कि दीपक के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे मधु और प्रियांशु हैं। दीपक ही परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी वीर बहादुर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें