फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने वाले अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सोशल मीडिया पर जिला के एक विभागीय उच्चाधिकारी के कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वायरल हुए वीडियो के बाद उक्त अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में विजिलेंस को एक व्यक्ति की ओर से शिकायत भी मिली है, जिसके आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस वायरल वीडियो की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। मामले की जांच शुरू होने केे बाद विभाग के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। गौर हो कि उक्त अधिकारी को जिला ऊना में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जो कुछ समय पहले से ऊना में सेवाएं दे रहे हैं। वीरवार दोपहर बाद वायरल हुई वीडियो के अलग-अलग पांच क्लिप में से चार में अधिकारी अपने कार्यालय में पैसे लेता दिखाई दे रहा है। पांचवे वीडियो में अधिकारी एक एजेंट को पैसे दे रहा है। लेकिन जानकारों की मानें तो विभाग में तैनात अधिकारी किसी प्रकार की राशि का लेनदेन नहीं कर सकता। इस विभाग में पैसों का लेनदेन करने के लिए अलग से एक काउंटर व अलग कर्मी तैनात किया गया है, जो दिन भर आने वाले पैसों का लेनदेन करता है। वीडियो में अधिकारी पैसे लेता तो साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि कितने पैसों का लेनदेन कर रहा है। उधर, विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द इस मामले में और खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें