देवरिया। बंदी जयराम के फरार होने के मामले के दोषी हेड कांस्टेबल संतराम वर्मा को एसपी एन. कोलांची ने मंगलवार की देर शाम निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। एसपी एन.कोलांची ने बताया कि लापरवाही करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृश्टया उसी की लापरवाही सामने आई है। जिले के सभी थानों के प्रभारी, अधीक्षक को आदेश दिया है कि वे फरार बंदी जयराम गोंड की गिरफ्तारी में मदद करें।