कपरवार में दुकानदार से मारपीट
पुलिस को दिए तहरीर में 12 हजार रुपये छिनैती का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के आदर्श ग्राम कपरवार में बीती शाम दुकानदार से कुछ लोगों ने मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। दुकानदार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपियों पर 12 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत कपरवार के कुवाइच टोला निवासी अभिमन्यु गुप्ता पुत्र वृद्धिचंद गुप्ता की आटा चक्की है। पीड़ित अभिमन्यु ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि सोमवार की शाम करीब सात बजे चक्की चला रहा था। इसी बीच गांव के ही तीन और एक अन्य दुकान पर आ धमके और बिना कुछ कहे सभी गाली-गलौच देते हुए लाठी-डण्डा आदि से मारने-पीटने लगे। उसका कहना है कि सभी ने मिलकर जेब में रखा 12 हजार रुपये भी छीन लिए। जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पूछताछ की जा रही है।