फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज न होने पर महिलाओं ने किया थाने का घेराव

विज्ञापन
मुकदमा दर्ज न होने पर महिलाओं ने तरकुलवा थाने का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के महुआपाटन बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक में एक समूह के सदस्यों से सोमवार को मारपीट की घटना हुई थी। इसमें शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने समूह के पांच सदस्यों पर केस दर्ज किया है। समूह के सदस्यों की तहरीर पर केस नहीं दर्ज होने पर महिलाओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनकी ओर से भी केस दर्ज करने की मांग की। महुआपाटन बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में सबेरा स्वयं सहायता समूह सोहनरिया चिउतहा का खाता है। इस बचत खाते से कुछ लोन की धनराशि निकाल लिया गया है। समूह के सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने लोन कर रकम नहीं ली है। खाते से धन निकासी को लेकर समूह के सदस्यों की शाखा प्रबंधक से कहासुनी होने लगी। लोगों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने उनके साथ मारपीट की। इसकी तहरीर समूह की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने दी है। तहरीर के बाद भी कोई केस नहीं दर्ज हुआ। सदस्यों का आरोप है कि उल्टे शाखा प्रबंधक ने उन्हीं पर केस दर्ज करा दिया। उस केस की वापसी व तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष विनय सिंह के जांच कर केस दर्ज करने की आश्वासन पर घेराव समाप्त हुआ। घेराव में आशा देवी, विद्यावती देवी, धनमति देवी, इंदु देवी, मंजू, पानकली देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें