फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट

विज्ञापन
hamla - फोटो : demo
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक दुकानदार से कुछ मनबढ़ युवकों ने रंगदारी मांगी। रुपये देने से दुकानदार ने मना किया तो छात्र नेता समेत आधा दर्जन लोग दुकान पर पहुंच गए। बदमाशों ने दुकानदार और उसके भाई के साथ मारपीट की और दुकान के काउंटर में रखा 85 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के रौनियारी मोहल्ले के रहने वाले मनोज गुप्ता की गरुणपार मोहल्ले में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। उनसे कुछ युवकों ने रंगदारी की मांग की। शुक्रवार को मनोज अपने भाई मनीष के साथ दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर खोलकर अंदर घुसे तभी एक छात्र नेता समेत आधा दर्जन युवक पहुंच गए। युवक दुकानदार से एक लाख रुपये की मांग करने लगे। दुकानदार ने उन लोगों को पहचानने से इन्कार कर दिया। इस पर हमलावर दुकानदार को पीटने लगे। यह देखकर मनोज का भाई मनीष बचाने करने आया तो बदमाशों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। आसपास के दुकानदार एकजुट होकर हंगामा शुरू किए तो हमलावर भाग गए। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है। पीड़ित मनोज ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उन्होंने एक छात्रनेता समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ नगर सीताराम ने बताया कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर मारपीट की है। दुकानदार ने लूट का आरोप लगाया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें