नेशनल हाइबे हेत्तिमपुर पर दो गाडियो के आमने सामने की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर मंगलवार की दोपहर बाद हुई मार्ग दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर होने पर सीएचसी कसया कुशीनगर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी घायल लखनऊ के रहने वाले हैं।
लखनऊ के रहने वाले संजय पंडित, लक्ष्मण पंडित, अर्चना देवी, माधुरी देवी, अभिरामी, राधेय, नमन आठ और किशोर मंगलवार की सुबह लखनऊ से चले। बिहार के समस्तीपुर में उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था। सभी रामपुर कारखाना के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर चल रहे थे कि कसया की तरफ से एक चार पहिया वाहन गलत साइड से आ गया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। कसया की तरफ से आने वाला वाहन सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जबकि लखनऊ की तरफ से जा रहा वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे इस वाहन में सवार सभी आठों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कसया कुशीनगर सीएचसी पहुंचवाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राधेय, नमन और किशोर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार का कहना है कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।