फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले वृद्ध का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बलुआ अफगान मार्ग पर स्थित एक इंटर कॉलेज के पास मंगलवार को एक वृद्ध का शव मिला। पहचान पत्र से शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दिया। बेटों ने मौके पर पहुंच शव की पहचान किया। शरीर पर कोई चोट के निशान नही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र के मायापुर गांव निवासी मूरत ठाकुर (65) सोमवार शाम रामपुर कारखाना के गौरकोठी नेवासा पर जाने की बात कह घर निकले। मंगलवार को उनका शव पोखरापार गॉव के सामने एक कॉलेज के पास लोगों देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचय पत्र से शव का शिनाख्त किया। जानकारी पर ग्राम प्रधान तारकेश्वर तिवारी और मूरत का बेटा प्रहलाद भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व शाम को साइकिल से नवरसा गौरकोठी गॉव जाने की बात कह घर निकले थे। मूरत की जेब से श्वास और दमे की बीमारी की दवाएं मिली हैं। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि मूरत पिछले एक साल से बीमार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें