फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
देवरिया। फर्जी मार्कशीट पर कोटे की दुकान आवंटित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला पूर्ति अधिकारी समेत तीन पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। सदर कोतवाली के सरौरा धूमनगर गांव निवासी मणि यादव ने पुलिस से शिकायत की थी कि गांव के सुभाष ने पत्नी कलमी के नाम से फर्जी मार्कशीट बनवाकर कोटे की दुकान चयन उनके नाम करा लिया। दो साल पहले हुए इस चयन को चुनौती देते हुए उन्होंने केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस की कार्यप्रणाली से निराश होकर मणि यादव ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने जिला पूर्ति अधिकारी, सुभाष और कलमी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें