फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन संचालक की हादसे में मौत, कोहराम

विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
करुअना। क्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में कैंटीन संचालक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस शव को कब्जे में ले ली है। भलुअनी थानाक्षेत्र के कुईंचंवर गांव निवासी संतू यादव के तीन बेटों में सबसे छोटा दिनेश यादव (30) देवरिया पुलिस लाइन में कैंटीन चलाता था। परिजनों का कहना है कि दिनेश रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपने कैंटीन से गांव जा रहा था। सोनाड़ी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मां पानमती और पत्नी सरस्वती देवी दहाड़ें मारने लगीं। दरवाजे पर आने-जाने वाले लोग बच्चों को देख मर्माहत थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में भेजा गया है। वहीं कुईंचंवर गांव निवासी दिनेश की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मासूम बच्चे हर आने-जाने वालों लोगों को कातर नजरों से देख रहे थे। उन्हें क्या पता था कि जिसे वो चाकलेट लाने के लिए बोले थे, वह अब इस दुनिया से बहुत दूर चला गया है। दिनेश की शादी हरदेउरा निवासिनी सरस्वती से हुई थी। उनकी तीन संतान बिट्टू (05), अनन्या (03) और डेढ़ साल का हिमांशु है। रोजाना सुबह बच्चे पापा से चाकलेट लाने की फरमाइश करते थे। शुक्रवार को भी बच्चे पापा से चाकलेट लाने की बात कहे थे, लेकिन उन अबोध बच्चों को क्या पता कि उनके पापा अब नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें