सड़क हादसे में 11 सवारियां घायल
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कसया रोड पर बैकुंठपुर के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव के रहने थे। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर शव का पीएम कराया। पिपरपाती गांव निवासी चतुरानंद प्रसाद (55) पुत्र मथुरा प्रसाद संत विनोबा पीजी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार की रात को वह रामपुर कारखाना इलाके में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय उन्हें काफी देर हो गई थी। बाइक से वह कसया रोड पर रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। बाइक से गिरकर चतुरानंद गंभीर रूप से जख्मी होकर तड़पने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिवारवाले पहुंच गए। गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवारवाले शव लेकर लौट आए। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि हादसे में घायल चतुरानंद की मौत होई। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव ने मंगलवार को कॉलेज में शोकसभा आयोजित की गई।