फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवती की पिटाई मामले की सीओ करेंगे जांच

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना परिसर में पांच दिन पूर्व जमीन के विवाद को लेकर युवती को थप्पड़ जड़ने के मामले की जांच को लेकर मंगलवार को भाटपाररानी उद्योग व्यापार मंडल का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसपी से मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच सीओ दिनेश सिंह यादव को सौंपी है। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की मांग की। 30 मई को नगर के वार्ड नंबर 12 मालवीय रोड में अशोक गुप्ता और संतोषी देवी के बीच जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। संतोषी देवी अपनी बेटी पूजा के साथ फरियाद लेकर थाने पहुंची थी। सुनवाई के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने पूजा को थप्पड़ जड़ दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। पुलिस ने तत्काल पीएचसी भेजकर उपचार कराया। दोनों पक्षों पर एनसीआर दर्ज कर शांतिभंग के अंदेशा में पाबंद कर दिया था। इसके विरोध में मंगलवार को भाटपाररानी नगर उद्योग व्यापार मंडल के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र मौर्य, योगेश सिंह, वासुदेव वर्मा, जवाहरलाल, अरविंद गुप्ता, रामदरस गुप्त, हनुमान जायसवाल, चंदन मद्धेशिया, अंकित सिंह, ललित, दीनानाथ सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें