फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत छह घायल, दो रेफर

विज्ञापन
बारात से लौट रही अनियंत्रित कार पिकअप से टकराई दूल्हा दुल्हन समेत आधा दर्जन गंभीर सहजनवा से देवरिया के पैना गांव में गई थी बारात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीबाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह पोखरभिंडा चौराहे के पास बरात से लौट रही कार तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत कार सवार छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दूल्हे के चचेरे भाई और कार चालक को गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना अंतर्गत बेलवा डांडी निवासी मुखराम सिंह के तीसरे नंबर के बेटे सोनू सिंह की बरात रविवार की शाम देवरिया के पैना गांव के पश्चिम टोले में अजय सिंह के घर गई थी। हंसी खुशी के साथ शादी संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह दूल्हा-दुल्हन को लेकर कार चालक गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। सुबह करीब सात बजे पोखरभिंडा चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके जुट गए। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दूल्हा सोनू सिंह (25), दुल्हन दीपिका (22), दुल्हन की छोटी बहन रक्षा सिंह (13), दूल्हे का चचेरा बड़ा भाई राजन सिंह (27), प्रज्ज्वल सिंह (12) और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने डायल 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व और रघुनाथ निषाद ने आनन-फानन में सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दूल्हे के बड़े भाई राजन सिंह व कार चालक की स्थिति गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अरुण मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। दुर्घटना कार चालक की लापरवाही से हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें