फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली से मिलने का बहाना कर दुल्हन भागी, लौटी बरात

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। एक तरफ दरवाजे पर बरात पहुंची और दूसरी तरफ युवती गांव के एक युवक के साथ भाग गई। इसकी जानकारी होने पर  वर पक्ष के लोग बरात वापस लेकर चले गए। दरवाजे पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में युवती के बहन से शादी कराने को लेकर घंटों पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बना सकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। नाश्ते के बाद बराती द्वारपूजा के लिए दरवाजे पर पहुंचे। बताते हैं कि जिस युवती की शादी थी, वह          घरवालों से सहेली से मिलने की बात कह घर से निकली और गांव के एक युवक के साथ कहीं चली गई। 
विज्ञापन

द्वारपूजा के बाद इसकी जानकारी हुई तो घरवाले युवती को तलाशने लगे। इधर, बरात पक्ष के लोग  कन्या निरीक्षण के लिए दरवाजे पर पहुंचे, युवती के घर से भागने की जानकारी हुई तो वे अवाक रह गए। घरवालों ने युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। वर पक्ष के लोग बरात वापस लेकर जाने लगे तो घराती पक्ष के लोगों ने रोक लिया और युवती की बहन से शादी के लिए दबाव बनाने लगे। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली, लेकिन दूल्हा युवती की बहन से शादी के लिए राजी नहीं हुआ। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें