फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान पकड़ो, कहो-बालिग होने के बाद ही चलाएंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
ताकि नाबालिग हाथों में फिर न जाए स्टेटयरिंग: ई-रिक्शा चलाते पकड़े गए नाबालिग को टीएसआई ने कुछ इस तरह सजा दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नियमों को रौंदते शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसने लगा है। पिछले दिनों एआरटीओ ने कई वाहन सीज किए थे। अब सोमवार को टीएसआई रामवृक्ष यादव ने नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर अनूठी कार्रवाई की। उन्हें कान पकड़वाकर उन्हीं की ई-रिक्शा पर दो घंटे सरेआम खड़ा कराया। नियम न तोड़ने की शपथ दिलाई। चालकों की मनमानी की खबर अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन

ई-रिक्शा खरीदकर लोग चलाने के लिए किराए पर दे रहे हैं। वह नाबालिग लड़कों तक को दे देते हैं। इनकी मनमाना ड्राइविंग शहर में जाम और हादसे का कारण बन रही है। टीएसआई के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 45 ई-रिक्शा को पकड़ा गया। 22 के संचालकों से 7200 जुर्माना वसूला गया। सड़क किनारे ई-रिक्शा पर खड़ा कराए गए चालकों को उनके घरवालों और रिक्शा मालिकों के पहुंचने के बाद ही छोड़ा गया। यातायात पुलिस ने संचालकों को भी चेताया कि वे नाबालिगों से ई-रिक्शा न चलवाएं वरना अबकी उनपर कार्रवाई होगी। टीएसआई रामवृक्ष ने कहा कि नाबालिगों को सुधारने के लिए उन्हें सामाजिक दंड दिया गया। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें