फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में तीन घरों से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गांव, तीन घरों और आठ लाख की चोरी
विज्ञापन


भाटपाररानी के पिपरिया और पकड़ी बाबू गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। चोरों ने पुलिस की चौकसी को फिर धता बता दिया है। गुरुवार की रात थानाक्षेत्र के तीन घरों में घुसकर नकदी सहित आठ लाख के सामान उड़ा दिया। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर भाग गए। घरवालों को सुबह जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। इससे पहले बुधवार की रात भी चोरों ने तीन थानाक्षेत्रों के पांच घरों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

पहली घटना ग्राम पिपरिया के आद्या तिवारी और जुगल किशोर तिवारी का घर आसपास हैं। रात में चोर घर के बगल से छत पर चढ़ गए और अंदर घुस गए। पहले उन्होंने घर के मुख्य द्वार का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद कमरों में सो रहे परिजनों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। एक कमरे में रखे बक्से की कुंडी को तोड़कर उसमें रखा नकदी-जेवरात उड़ा दिया। आद्या तिवारी के मुताबिक 20 हजार नकदी, आभूषण सहित करीब तीन लाख के सामान चोरी हुए हैं। वहीं जुगल किशोर के घर से 25 हजार नकदी, सोने की अंगूठी, चेन, लॉकेट, मंगलसूत्र, हार, झुमका सहित करीब पौने तीन लाख के सामान उठा ले गए। दूसरी घटना भी इसी थाने के ग्राम पकड़ी बाबू की है। चोर अरविंद यादव के घर मुख्य दरवाजे से अंदर घुसे। कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर घरवालों को कैद कर दिया। इसके बाद इत्मीनान से घर को खंगाला। गृहस्वामी के मुताबिक चोर महिलाओं के 2.50 लाख के जेवरात और बक्से के अंदर रखा 20000 नकदी उठा ले िगए। उन्हें भी घटना की जानकारी सुबह उठने और सामान तितर-बितर करने को देखकर हुई। चोरों ने यहां एक अन्य घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन घर वालों के जगने से नाकाम रहे। सभी पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें