फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के मामले में एक को जेल

विज्ञापन
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले से सगी बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया, लेकिन दोनों बहनों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली सगी बहनें एक सप्ताह पहले गायब हो गईं। दोनों घर से पढ़ने के लिए निकली थी। एक इंटर की छात्रा है तो दूसरी नौंवी में पढ़ती है। जब देर रात तक दोनों घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों को चिंता हुई। छात्राओं के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटियों के अपहरण होने की आशंका जताई। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। आखिरकार सर्विलांस के जरिए पुलिस को सफलता मिल गई। गरुणपार के रहने वाले अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। दोनों छात्राएं अभी बरामद नहीं हो पाई हैं। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि एक अरशद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के साथ ही छात्राओं की भी खोज की जा रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें