फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर।
चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वह तिवई स्थित मां परमसुंदरी देवी के मंदिर से पूजा कर साइकिल से घर लौट रहा था। रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर तिवई चौराहे पर वह वाहन की चपेट में आ गया। गाड़ी किसान के शव को दस मीटर तक घसीटते हुए ले गई। करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कोइलगढ़हा गांव के सामने वाहन में किसान की साइकिल फंसी रही। घटना स्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोग गुस्सा गए। लोगों ने पुलिस से तीखी बहस की।
विज्ञापन

तिवई गांव के गेलही यादव 58 वर्ष रविवार की सुबह गांव में स्थित देवी मंदिर पर पूजा करने गए थे। सुबह करीब छह बजे वह मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। देवरिया की ओर से एक चार पहिया वाहन रुद्रपुर के लिए आ रहा था। मुख्य सड़क पर साइकिल सवार गेलही यादव पहुंचते ही वाहन की चपेट में आ गए। उनकी साइकिल गाड़ी के नीचे फंस गई और वह गाड़ी के बोनट में फंस गए। दस मीटर तक उनका शव गाड़ी में फंसा रहा। चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग रहा था। शव सड़क के किनारे गिर गया। साइकिल वाहन में ही फंसी रही। कोइलगढ़हा गांव के आगे साइकिल गाड़ी के पहिया में फंसने से जाम हो गया और चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। घटना स्थल से होकर गुजर रहे नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने मामले की जांच की। उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचना दी। पुलिस के देरी में पहुंचने पर लोग हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें