फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मुझे मेरी पत्नी दिला दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! मुझे मेरी पत्नी दिला दीजिए...
विज्ञापन


बनकटा थाना पहुंच युवक ने लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को थाने पहुंचकर अपनी पत्नी दिलाने की गुहार करने लगा। मामला सुन एकबारगी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। युवक का आरोप था कि पत्नी उसे और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है। पुलिस मामले के समाधान में जुटी है।
विज्ञापन

थाने से सटे एक गांव निवासी युवक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी मैरवा में रहने की जिद की तो पति ने वहां किराए पर कमरा ले लिया। उसी परिसर में किराए पर रहने वाले प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से प्रेम हो गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ने की जानकारी हुई वह पत्नी को लेकर गांव चला आया। पत्नी भागकर पुन: प्रेमी के पास मैरवां कस्बे में जाकर रहने लगी। पत्नी का कहना है कि स्वेच्छा से अपने प्रेमी के साथ रह रही हूं। थाने पहुंचे प्रेमी शिक्षक ने भी किसी तरह के प्रलोभन या दबाव से इन्कार किया। पति ने थानाध्यक्ष बनकटा को तहरीर देकर प्रेमी से अपनी पत्नी दिलाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के रिश्तेदार आए हैं। समझाना का प्रयास किया जा रहा है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें