फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना भीरा के गांव जगनपुरवा में शनिवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालत में झुलस गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद साथ आए लोग मौका देखकर खिसक गए। अस्पताल प्रशासन ने शव मोरचरी में रखवाकर मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


थाना भईरा के गांव जगनपुरवा निवासी हुकुम चंद की पत्नी लीलावती (30) शनिवार की दोपहर संदिग्ध हालात में झुलस गई। ससुराल वाले उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। कुछ देर चले उपचार के बाद विवाहिता की मौत हो गई, जिसके बाद वहां मौजूद परिवार के लोग खिसक लिए। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है। साथ ही मेमो भेजकर सदर कोतवाली को मामले की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जिसकी जानकारी थाना भीरा को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें