फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचा रवि का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
छात्र रविशंकर मिश्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के मठिया तिवारी गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र के पुत्र रवि प्रकाश की बुधवार को लखनऊ में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रवि लखनऊ के रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। देर रात उसका शव गांव पहुंचा। शव देखते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवि के पिता जयप्रकाश मिश्र की देवरिया शहर में हार्डवेयर की दुकान है। उनका परिवार सीसी रोड पर मकान बनाकर रहता है। तीन संतानों में रवि सबसे बड़ा था। उसके बाद भाई सचिन व बहन प्रीति हैं। परिजनों के मुताबिक रवि रक्षाबंधन पर घर आया था। अगले दिन वापस लौट गया। दो दिन पहले उसके गायब होने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। बुधवार की सुबह उसके मौत की खबर मिलते ही परिजन अवाक रह गए। पिता जयप्रकाश मिश्र ने रवि के ही दो रूम पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। रात करीब नौ बजे रवि का शव गांव पहुंचा। हर तरफ मातम छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें