फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और पथराव में 14 घायल

Wed, 18 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 आर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना मंगलवार रात एक बजे के करीब तरकुलवा के सकतुआ गांव में हुई। विवाद के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों तरफ से  जमकर पथराव हुआ। धारदार हथियार से हमले में दोनों तरफ से चौदह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छठ पर्व के अवसर पर सकतुआ गांव निवासी रामछबीला सिंह ने मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलवाया था। आरोप है कि रात एक बजे के करीब गांव के कुछ युवक मंच पर चढ़ गए और महिलाओं के साथ डांस की जिद करने लगे। 
विज्ञापन

रामछबीला सिंह के पक्ष वालों ने उन्हें रोका इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते धारदार हथियार लेकर लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मारपीट के दौरान रामछबीला सिंह, आकाश सिंह, गुलशन सिंह, गोविन्द्र सिंह, प्रतिमा सिंह, शीला सिंह, संजय सिंह घायल हो गए। दूसरी तरफ से सुरेन्द्र राव, ईश्वरचंद, अरविंद, रविन्द्र, अभिनाश, गुड्डू सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ आलोक सोनी ने बताया कि विवाद के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें