फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर, देवर समेत छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
गौरी बाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम पाननकुंडा में संदिग्ध हाल में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके ससुर, देवर, देवरानी समेत छह लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। महिला के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पाननकुंडा गांव के पास रीमा (40) पत्नी मनोज सिंह की फंदे पर लटकती लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शनिवार को मृतका के भाई सलेमपुर के नादघाट निवासी शंभू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर बहन के उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। तहरीर के मुताबिक रीमा का पति 15 वर्ष पहले नौकरी के सिलसिले में गुजरात गया था, इसके बाद से लापता है। पति की अनुपस्थिति में ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते रहते थे। घटना से एक दिन पूर्व भी रात में रीमा को पीटा गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तंग होकर रीमा ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुर नर्वदेश्वर सिंह, उनके छोटे भाई अमरनाथ सिंह, देवर दिलीप सिंह, अनु सिंह, पुत्र वधू शिखा देवी और सविता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें