फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज लोगों ने पावर हाउस घेरा, सड़क जाम की

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर नगरवासियों ने रुद्रपुर बरहज मार्ग जाम कर नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। जला हुआ ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे बाद भी न बदले जाने से नाराज नगर वासियों ने शनिवार को पावर हाउस का घेराव किया। रुद्रपुर-बरहज मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ एके पाल के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय पावर हाउस पर लगा पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार की सुबह जल गया था। इसे नहीं बदलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। पानी के लिए भटक रहे हैं। दो दिनों बाद भी ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से नाराज लोग सुबह दस बजे जामुनी चौराहा पावर हाउस पर पहुंचे। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रवि प्रताप गुप्त और शिवसेना नेता इं. सुशील चंद गुप्त के नेतृत्व में पावर हाउस घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। फिर जामुनी चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। मौके पर पहुंचे एसडीओ एके पाल ने कहा कि रविवार की दोपहर बाद पावर हाउस से बिजली आपूर्ति चालू करा देने का प्रयास किया जा रहा है। पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बरहज से ही उपलब्ध हो गया है। शनिवार की देर शाम उसे लगाकर से चार्ज के लिए लगा दिया जाएगा।


नगर पंचायत ने जनरेटर से दी जलापूर्ति
रुद्रपुर। तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान लोगों को नगर पंचायत प्रशासन ने कुछ राहत देने का प्रयास किया। मुख्य चौराहों पर जनरेटर चालू करा कर दस-दस मिनट के लिए लोगों के घरों में सप्लाई दी, ताकि लोग टंकियों में पानी भर सकें। चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत के पास जो संसाधन है उससे राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें