16 कैदी वाराणसी सेंट्रल जेल भेजे गए
देवरिया। जिला जेल के 16 कैदियों को रविवार को वाराणसी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उन्हें जेल में शिफ्ट कराने के बाद सुरक्षाकर्मी देर शाम को लौट आए। अब तक जिला जेल से 66 पुरुष और महिला कैदी वाराणसी सेंट्रल जेल और नारी निकेतन लखनऊ भेज दिए गए। क्षमता से अधिक कैदियों और बंदियों को देखते हुए शासन ने सजायाफ्ता कैदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसके बाद कई चक्र में अब तक 50 कैदी वाराणसी जेल में शिफ्ट किए जा चुके हैं। वहीं, सजायाफ्ता 16 महिला कैदियों को नारी निकेतन लखनऊ भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया रविवार की सुबह सुरक्षाकर्मी 16 कैदियों को लेकर वाराणसी सेंट्रल जेल गए।