फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही छात्रा को पिकप ने रौंदा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

----

हादसे में छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
पुलिस ने भांजी लाठी, बेलवां गांव के समीप हुआ हादसा
एसडीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद माने लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मईल/लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के बेलवां गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने कक्षा चार की छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हादसे के बाद भाग रहे पिकअप को छोड़ने का आरोप लगाया है। करीब तीन घंटे तक रामजानकी मार्ग जाम रहा। सूचना पर पहुंचे बरहज एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जाम हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी अमरजीत की 12 वर्षीय बेटी सुंदरी रविवार को घर से अपने गांव के सामने सड़क के किनारे जा रही थी। इस बीच मईल की तरफ से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। आरोप है कि बरेजी पुल पर यूपी 100 पुलिस मौजूद थी। पुलिसकर्मियों ने पिकअप चालक से पैसे लेकर छोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। एसडीएम बरहज विनीत कुमार सिंह, सीओ रुद्रपुर बिजेंद्र राय, एसओ बरहज बीरबहादुर सिंह आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण 100 नंबर की पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क से शव व जाम हटाने के लिए कई बार पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। तीन घंटे चले सड़क जाम को हटाने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। एसडीएम व सीओ बरहज के यूपी 100 नंबर पर कार्रवाई के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें