फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल गया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पांच वर्षीय बालक से कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से वह जेल भेज दिया गया। रुद्रपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ बृहस्पतिवार की रात को सोंदा स्थित एक मैरेज हाल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। एक पिकअप चालक ने उसके पांच साल के बच्चे से कुकर्म किया और छोड़कर भाग गया। बच्चे के बताने पर मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे का उपचार कराया। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज किया था। मौके छोड़ी गई पिकअप से उसकी पहचान हो गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुनील को भटवलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से वह जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि कुकर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें