फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानोपुर में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के दानोपुर गांव में बुधवार को 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार की सुबह नौ बजे किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि दानोपुर गांव में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस गांव में पहुंची। पहचान के लिए गांववालों को बुलाया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिससे कि उसकी पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि कहीं से मारकर फेंका गया है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें