फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के एक गांव की दिव्यांग किशोरी से गांव के मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म किया। उलाहना देने पर युवक के परिवारवाले मारपीट पर आमादा हैं। मामला तीन दिन पुराना है। रामपुर कारखाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार ने एएसपी से गुहार लगाई। एएसपी ने रामपुर कारखाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव निवासी दिव्यांग किशोरी तीन दिन पूर्व शाम के समय गांव के बाहर नहर पर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर सारी बात बताई। किशोरी के परिवारवाले उलाहना लेकर युवक के घर पहुंचे तो वे विवाद पर उतारू हो गए। पीड़ित परिवार ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को किशोरी परिवारवालों के साथ एएसपी से मिली। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने मामले में रामपुर कारखाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें