झुलसे लोगों को पहले जिला अस्पताल भेजा गया। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महराजपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में गांव के 13 लोगों के झुलसने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। राकेश दुबे ने पहली पत्नी के निधन के बाद पांच साल पूर्व खुखुंदू के सुकरौली गांव निवासी वंदना के साथ प्रेम-विवाह किया। वंदना की भी यह दूसरी शादी है। बकौल राकेश, वंदना की आदतें खराब हैं। वह मनमानी करती रहती है। मना करो तो विवाद पर आमादा हो जाती है। छह मार्च को किराया लेकर मायके चली गई। नौ मार्च को आना था, लेकिन नहीं आई। उधर, गांव वालों का कहना है कि राकेश शराब पीने का आदी है। इसी वजह से उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता है। कई बार पुलिस ने पंचायत भी कराई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घर से भागकर राकेश आत्महत्या करने रेलवे लाइन की तरफ जा रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।