फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईबी ने बुकिंग काउंटर से एक टिकट दलाल को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईबी ने टिकट दलाल को पकड़ा
विज्ञापन


दलाल के पास से तीन टिकट और आरक्षित फार्म मिले
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। सीआईबी टीम ने भटनी रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से गुरुवार को एक टिकट दलाल को रंगेहाथों पकड़ा। दलाल के खिलाफ आरपीएफ में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सीआईबी ने बुकिंग काउंटर पर छापामारी की। छापामारी में एक युवक एक तत्काल व दो सामान्य टिकट के साथ पकड़ा गया। उसके पास से आधा दर्जन मांग पत्र और फर्जी आईडी भी मिले। युवक की पहचान भटनी के चांदपार गांव निवासी दीप नारायण यादव के रूप में की गई। सीआईबी टीम ने गिरफ्तार टिकट दलाल के खिलाफ आरपीएफ भटनी में केस दर्ज कराया है। सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि बुकिंग काउंटर से एक टिकट दलाल पकड़ा गया है। दलाल ने स्वीकार किया कि वह टिकट का जालसाजी करता है और 500 रुपये अधिक लेकर बेचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें