फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी रोक कर छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी घेर ली और आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। पुलिस ने लोगों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है। सूचना पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। तब एसपी ने थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। घटना को लेकर कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब 24 दिन पहले नगर के एक स्कूल संचालक ने बेटे का बकाया मानदेय लेने पहुंची मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर दोनों की पिटाई भी की थी। 27 अप्रैल को एसपी के निर्देश पर स्कूल संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज हुआ। एसपी ने कार्रवाई देर से करने पर तत्कालीन थानेदार शिवशंकर चौबे को निलंबित कर उनके खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था।
करीब एक सप्ताह पहले छेड़छाड़ की पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और अपने वाहन से थाने ला रही थी। इसी बीच नगर के कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। सूचना पर पहुंचे थानेदार ने लोगों को समझाया और आरोपी को साथ थाने जाने देने की बात कही, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं हुए। इसकी सूचना थानेदार ने एसपी को दी। एसपी ने जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी के परिजनों का कहना है कि सात साल से कम सजा वाले केस में गिरफ्तारी न किए जाने का कोर्ट का आदेश है। पुलिस आए दिन बेवजह परेशान कर रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। थानेदार विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ला रही थी। कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

कोट्स
आरोपी के परिवार में किसी का निधन हो गया है। उन्होंने हाजिर होने के लिए कुछ देर की मोहलत मांगी थी। अगर वे खुद थाने में हाजिर नहीं होते तो आरोपी समेत पुलिस के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रोहन पी. कनय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें