फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ससुराल में जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देवरिया। पत्नी के घर नहीं चलने से नाराज पति ने शनिवार की रात ससुराल में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान की। पुलिस ने मामला संदेहास्पद देख शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कुशीनगर, रामकोला थाने के रामपुर बुजुर्ग गांव के भीम प्रसाद की शादी आठ साल पहले रामपुर कारखाना इलाके के हरियापार गांव के सरयूगंज टोला निवासी गोरख प्रसाद की बेटी निर्मला के साथ हुई थी। भीम मजदूरी कर परिवार चलाता था। दोनों को एक बेटा और एक बेटी हैं। तीन साल पहले हादसे में भीम का पैर जख्मी हो गया था। तब से उसे चलने और काम करने में दिक्कत होती थी। बताया जा रहा है कि निर्मला से उसका आए दिन विवाद होता था। इससे नाराज होकर निर्मला मायके में मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करने लगी। भीम बार-बार पत्नी को ले जाने की कोशिश करता था, लेकिन वह साथ जाने को तैयार नहीं थी। दो दिन पहले भीम ससुराल आया और विदाई की जिद करने लगा। पत्नी ने साफ इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर भीम जहरीला ने शनिवार की रात पदार्थ खाकर जान दे दी। सुबह गांव के बाहर नहर के पास उसका शव मिला। मुंह से झाग भी निकला था। मौके पर पहुंचे एसआई जितेंद्र तिवारी ने पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। सूचना परिवार और ससुरालवालों को दी गई। पत्नी निर्मला का कहना था कि वह यहां आए ही नहीं थे। भीम के पिता सुभाष का कहना है दो दिन पहले ही वह ससुराल के लिए निकला था। एसएसआई श्याम बिहारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें