फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कैदियों को वाराणसी जेल भेजा

विज्ञापन
देवरिया जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
देवरिया। जिला जेल से 14 कैदियों को शुक्रवार की सुबह वाराणसी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। दोपहर बाद वे सभी वहां दाखिल कर दिए गए। इससे पूर्व पांच कैदी भेजे गए थे। पिछले दिनों शासन ने जिला जेल के 50 बंदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया था। इसकी वजह जेल से बंदियों का भार कम करना था। शासन के आदेश के बाद पिछले दिनों पांच कुशीनगर के रहने वाले पांच बंदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा गया था। शुक्रवार की सुबह कुशीनगर के ही बंदी रामविजय, बेचू राजभर, विश्वंभर प्रसाद, जुल्फिकार, राजेंद्र, चंद्रभान चौहान, रामहित, वीरेंद्र सिंह, बेचन चौहान, रामचंद्र कुशवाहा, कन्हई, जोखन यादव, प्रदीप यादव, उमेश पांडेय को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा गया। कुशीनगर पुलिस लाइंस से सुबह ही वाहन देवरिया जेल आ गया था। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना है कि शुक्रवार को 14 बंदियों को वाराणसी सेंट्रल भेजा गया है। दोपहर बाद सभी वहां शिफ्ट हो गए। इससे पूर्व पांच बंदियों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें