फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को मां ने पिलायी जहर, तीनों की मौत

विज्ञापन
भोरे में तीन बच्चों की मौत के बाद जुटे लाोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। गुस्सा कितना खतरनाक साबित हो सकता है यह रविवार देर रात बिहार के भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव में देखने को मिला। यहां पति से झगड़ा होने पर एक मां ने अपने तीन बच्चों को जहर दे दिया। इलाज के दौरान तीनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ममता देवी तिलक डूमर निवासी शारदानंद भगत की दूसरी पत्नी है। दो दिन पहले पति-पत्नी में दो हजार रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बात को लेकर ममता गुस्से में थी और उसने रविवार देर रात तीनों बच्चों (दो बेटा और एक बेटी) को जहर दे दिया। बच्चों की स्थिति बिगड़ने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और वे बच्चों को भोरे रेफरल अस्पताल ले गए। जहां एक बच्चें की मौत हो गई। दो बच्चों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई। मृतकों में रनविजय कुमार (तीन वर्ष), दिग्विजय कुमार (चार वर्ष) और सुलचना कुमारी (पांच वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। भोरे के थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तीनों शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें