फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में मछली विक्रेता को पीटा

Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक मछली विक्रेता को गांव के कुछ लोगो ने घेर कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची भटनी पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल मछली विक्रेता को भटनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया। जहां हालत गंभीर देख उन्हे देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




भटनी के रायबारी गांव मे बुधवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लेकिन आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। सुबह हुए विवाद से खुन्नस खाए कुछ लोग मछली बेचने अपने घर से केरवनिया घाट के तरफ जा रहे रायबारी गांव निवासी इंद्रजीत साहनी को उनके गांव के ही कुछ लोगों ने लक्ष्मीपुर बंधे के समीप पिटाई कर दी। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे मौक़े पर पहुंच भटनी पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस दो लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मारपीट की सूचना पर मौके पर गए थे। कुछ लोगों को पकड़ कर थाने बैठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें