बरहज। मदनपुर पुलिस ने फोन पर सोनबह पुल पर दो संदिग्धों के होने की सूचना दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल, चार कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी पकड़े गए दोनों की पहचान देवकली निवासी रुद्रप्रताप उर्फ छोटू सिंह और मदनपुर के कोटिया मोहल्ला निवासी जीशान खान के रुप में हुई। एक के पास से देशी पिस्टल, जबकि दोनों के पास से दो-दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों का चालान कर दिया गया है।