देवरिया। बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को क्रिकेट मैच में विवाद हो गया। इसके बाद प्राचार्य ने अगली सूचना तक मैच को स्थगित कर दिया। इसके बाद खिलाड़ी चले गए।
बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर फैकल्टी क्रिकेट मैच का आयोजन तीन दिनों से चल रहा था। शनिवार की सुबह कृषि संकाय और विज्ञान संकाय के बीच करीब आठ बजे मैच शुरू हुआ। पहले बल्ले बाजी करते हुए कृषि संकाय ने 11.1 ओवर में 131 रन बना लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी विज्ञान संकाय की टीम ने शुरुआत में धीमी पारी खेली।
बाद में शानदार मैच का प्रदर्शन करते हुए स्कोर पूरा करने के करीब पहुंच गई। बताया जा रहा है कि 31 बाल में 40 रन टीम को बनाना था। इस बीच एक खिलाड़ी ने छक्का मार दिया।