फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब और गो तस्करों पर कसेगा शिकंजा, बॉर्डर पर बढ़ाई की चौकसी

Tue, 14 Apr 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के रास्ते अवैध तरीके से शराब और पशुओं की तस्करी का खेल काफी दिनों से चल रहा है। विरोध पर गोरखपुर के महुआ चाफी गांव में पशु तस्करों ने युवक की हत्या कर दी थी। सीएम की सख्ती के बाद जांच में देवरिया के एसपी रहे विक्रांत वीर और कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा की भूमिका संदिग्ध मिलने पर शासन से संबद्ध कर दिए गए थे। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। नवागत एसपी अभिजीन आर शंकर के लिए भी शराब और पशुओं की तस्करी पर रोक लगाना किसी चुनौती से कब नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले के भौगोलिक स्थितियों की जानकारी लेने के लिए एसपी मंगलवार को निकले। लार थाना क्षेत्र के रामजानकारी मार्ग पर बने मेहरौना चेक पोस्ट पर पहुंचे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी लेने के बाद आने-जाने वाले वाहनों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर तस्कर बाॅर्डर पार नहीं करना चाहिए। गोरखपुर में पशु तस्करों की ओर से युवक की हत्या के बाद तत्कालीन एसपी विक्रांत वीर की कुर्सी छिनने के बाद बनकटा थानाध्यक्ष रहे नवीर चौधरी, श्रीरामपुर थानाध्यक्ष रहे कपिलदेव चौधरी समेत बीस से अधिक बार्डर क्षेत्र पर तैनात दरोगा की भूमिका संदिग्ध मिलने पर हटाए गए थे, जांच के घेरे में लार में थानाध्यक्ष रहे उमेश वाजपेयी की भूमिका भी संदिग्ध विभागीय जांच में मिली थी। इसके बाद पांच से
अधिक पशु तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बावजूद पशु तस्करों की सक्रियता कम नहीं हुई, लगातार मामले सामने आते रहे, सूत्रों की माने तो सर्वाधिक पशु व शराब की तस्करी भाटपाररानी और लार थाना क्षेत्र के मेहरौना, सोहगरा और खरवनिया चौकी के रास्ते होता है। तस्करों के लिए यह मार्ग सेफ जोन है, क्यों कि ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों से पशुओं को लेकर तस्कर आसानी से बिहार में प्रवेश कर जाते हैं। बीच में पुलिस की निगरानी इस रूट पर रही, लेकिन इन दिनों ढिलाई बरती जा रही है। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि किसी भी कीमत पर पशुओं और शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए बार्डर क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बिहार को जोड़ने वाले रूटों पर पुलिस की नजर रहेगी। बाॅर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें